पोशाक की राशि का हुआ वितरण
अमरपुर. मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत गुरुवार को क्षेत्र के सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर में बालिकाओं के बीच राशि का वितरण किया गया. विद्यालय के खेल शिक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि वर्ग नवम व दशम के इंटर के छात्रों के बीच प्रति छात्रा एक हजार रुपये की दर से राशि का वितरण किया […]
अमरपुर. मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत गुरुवार को क्षेत्र के सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर में बालिकाओं के बीच राशि का वितरण किया गया. विद्यालय के खेल शिक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि वर्ग नवम व दशम के इंटर के छात्रों के बीच प्रति छात्रा एक हजार रुपये की दर से राशि का वितरण किया गया. जिसमें कुल 325 छात्राओं के बीच तीन लाख पच्चीस हजार रुपये की राशि का वितरण किया गया. वितरण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक दयानंद खिरहरी, श्रीकांत मंडल, विपिन कुमार वैद्य, ऐनूल हक, रविशंकर कुमार, डा. रविशंकर चौधरी, धर्मवीर तांती, शाहनवाज रिजवी, दयानंद आर्य, लेखनी कुमारी, निरोज झा, रेणु कुमारी, प्रतिभा पाठक, बेच नारायण मंडल, संजय कुमार सहित लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










