कागजात के अभाव में दो बाइक जब्त
फोटो 14 बांका 2 : वाहन चेकिंग करते ओपी अध्यक्ष जयपुर. ओपी क्षेत्र में बौंसी मेला के सरगरमी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा अपराधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र के तीन जगहों पर बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल का कागजात नहीं रहने के कारण जब्त कर […]
फोटो 14 बांका 2 : वाहन चेकिंग करते ओपी अध्यक्ष जयपुर. ओपी क्षेत्र में बौंसी मेला के सरगरमी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा अपराधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र के तीन जगहों पर बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल का कागजात नहीं रहने के कारण जब्त कर लिया गया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि जब्त किये गये वाहन को कागजात दिखाने के बाद छोड़ दिया जायेगा. यह अभियान चिडि़यां मोड़, मुरगी चौंक व झारखंड सीमा पर चलाया गया. इसमें ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सअनि आरएन सिंह, योगेंद्र भगत व सैप जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










