डोकानिया मार्केट से दो हिरासत में
बांका: शहर के डोकानिया मार्केट के समीप से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार शहर में ये दोनों युवक चोरी एवं छिनतई जैसे घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. पूर्व में भी दोनों युवक लाल कलर की बाइक से बांका पहुंचे थे. सोमवार को दोनों युवक जब शहर […]
पुलिस ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया. इसके बाद टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने तुरंत एक टीम तैयार कर शहर स्थित बैंक, एटीएम सहित मुख्य मार्ग पर लगाया. थानाध्यक्ष दल बल के साथ बाजार में भ्रमण करने लगे.
उक्त दोनों युवकों को भीड़ भाड़ वाले जगह डोकानियां मार्केट स्थित बैंक के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास लाल कलर की बाइक, मास्टर चाबी एवं पिलास पुलिस ने बरामद किया है. दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. दोनों युवक गंगा पार के गेड़ाबाड़ी निवासी बताये जा रहे हैं. खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों से पूछताछ जारी थी. हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










