विवेकानंद के जीवन से सीख लें
बाराहाट: मानव सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं है. मानव तन पाकर अगर मानव की सेवा में अपना समय लगा दिया जाये तो उससे बड़ा पुण्य का दूसरा काम इस धरा पर नहीं है. स्वामी विवेकानंद जी के मूलमंत्र को देश ही नहीं पूरी दुनिया वाले मानने पर मजबूर हैं. स्वामी जी ने अपने पूरे […]
उनके आदर्श सर्वे भवन्तु सुखिन: आज के युवाओं के लिये सही दिशा देने का काम कर सकते हैं. उक्त बातें बांका विधायक रामनारायण मंडल ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय सिधौन में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कहीं. श्री मंडल ने विवेकानंद की 150 वीं जयंती पर युवाओं से जाति-धर्म से ऊपर उठ कर देशसेवा का आह्वान किया. इसके उन्होंने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में बच्चों एवं आकाशवाणी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
बीएड प्रशिक्षुओं ने मनाया युवा दिवस : धोरैया. स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती को बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया के बीएड प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










