भाजपा ही कर सकती है विकास

Updated:
विज्ञापन

बांका: भाजपा प्रदेश क्रीड़ा मंच के मनोज यादव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 152 वीं जयंती मनायी गयी. इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया. सदस्यता अभियान की शुरुआत राजबाड़ा में किया गया. इसके बाद महादेव स्थान, पिरोटा सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया. सभा को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने कहा […]

विज्ञापन

बांका: भाजपा प्रदेश क्रीड़ा मंच के मनोज यादव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 152 वीं जयंती मनायी गयी. इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया. सदस्यता अभियान की शुरुआत राजबाड़ा में किया गया. इसके बाद महादेव स्थान, पिरोटा सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया.

सभा को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 185 प्लस है, जिसको सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है, तभी बिहार का विकास संभव है. मौके पर विमल सिंह, कृष्णानंद यादव, मुकेश सिंह, बाबूलाल सिंह, भोला हंसदा सहित अन्य शामिल थे.

बांका नगर में जितेंद्र शर्मा की दुकान के पास जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की. दोनों नेताओं ने लोगों से कहा कि अब भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो भारत के विकास के साथ-साथ बिहार का विकास कर सकती है. भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला महामंत्री अंगद कुमार के नेतृत्व में फुल्लीडुमर प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया. उन्होंने भितिया बाजार में मोबाइल से मिस काल कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी. इस मौके पर भोला महतो, राकेश कुमार मंडल, उत्तम पंजियारा, पप्पू बगवै, कपिल चौधरी आदि शामिल थे.

पूर्व सांसद आज बांका में

पूर्व सांसद सह भाजपा की वरीय नेत्री पुतुल कुमारी मंगलवार को बांका पहुंच रही हैं. जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद बांका पहुंच कर बाराहाट के भेड़ा मोड़ में हो रहे मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगी. साथ ही बाराहाट और बौंसी के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन