तरंग कार्यक्रम में छात्राओं ने मारी बाजी
प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित पीबीएस कॉलेज के मैदान में सोमवार को तरंग कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में खेलकूद की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइओ सूर्यमणि कुमारी ने किया. बालक-बालिका दौड़, रिले, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया. मौके पर […]
प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित पीबीएस कॉलेज के मैदान में सोमवार को तरंग कार्यक्रम के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में खेलकूद की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइओ सूर्यमणि कुमारी ने किया. बालक-बालिका दौड़, रिले, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया. मौके पर शारीरिक शिक्षक श्रीकांत पांडे, राजकिशोर सिंह, संजय सिंहा, राकेश कुमार, सीताराम यादव, संतोष सिंह, मिथिलेश कुमार, गोपाल पासवान, सुनील कुमार, नूतन सिन्हा, विनीत कुमार, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे. विजेता 100 मीटर दौड़ बालक / मीरूलाल बेसरा बालिका / चांदनी कुमारी 400 मीटर दौड़ बालक / निशांत कुमार बालिका/ कविता कुमारी 4 गुणा 100 रिले दौड़ बालक / छत्रपाल संकुल बालिका / अभ्यास मध्य विद्यालय संकुल ऊंची कूद बालक / अनिल टुडू बालिका / प्रीति कुमारी लंबी कूद बालक/ लालजी मुर्मू बालिका / बुलबुल कुमारी कबड्डी बालक / छत्रपाल संकुल बालिका / तेलिया संकुल वॉलीबॉल बालक/ खाबा संकुल बालिका / खाबा संकुल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










