भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

बांका/चांदन: प्रदेश सरकार ने बिहार की जनता के साथ वादाखिलाफी की है. उक्त बातें विधायक रामनारायण मंडल ने कहीं. वह रविवार को सदस्यता अभियान के तहत बांका शहर के नयाटोला, बड़ी ढ़ाका, लकड़ी कोला, महेशाडीह सहित अन्य स्थानों पर बोल रहे थे. जनता ने लालू यादव के विरोध में पूर्ण बहुमत दिया था, ताकि फिर […]

विज्ञापन
बांका/चांदन: प्रदेश सरकार ने बिहार की जनता के साथ वादाखिलाफी की है. उक्त बातें विधायक रामनारायण मंडल ने कहीं. वह रविवार को सदस्यता अभियान के तहत बांका शहर के नयाटोला, बड़ी ढ़ाका, लकड़ी कोला, महेशाडीह सहित अन्य स्थानों पर बोल रहे थे.

जनता ने लालू यादव के विरोध में पूर्ण बहुमत दिया था, ताकि फिर से जंगल राज की स्थापना ना हो जाये, लेकिन नीतीश कुमार अपनी पार्टी और सरकार को उसी के साथ मिला दिये हैं, जिनके खिलाफ में बिहार की जनता ने मताधिकार किया था. उन्होंने कहा कि एनडीए वन के समय में भाजपा के मंत्रियों ने बिहार का विकास किया था उसी का नतीजा था कि इतना ज्यादा बहुमत मिला था. यह सरकार गरीब विरोधी है.

इनको गरीबों से कोई लेना देना नहीं है. इसी ठगी से बदला लेने के लिए बिहार की जनता अब मन बना चुकी है. हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी. अभियान के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण पंजियारा, अजय दास, उगेंद्र मंडल, पंकज घोष, दिगंबर यादव, सीबू सिंह, सोनू झा, सिंटू झा, भरत दास, अनिल कुमार, राजेश सिंह मंडल उपस्थित थे. वहीं भाजपा के जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी ने तेलिया, सिहधालु, भिट्ठी गांवों में लोगों को सदस्य बनाया. बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवा भी पार्टी से जुड़े. मौके पर नंद किशोर, पुनेश्वर मंडल, त्रिभुवन कुमार, पिंटू कुमार साह, सीता राम पंडित, मो फिरोज, मो सिद्की, मो तबरेज खां, मुरली मनोहर साह, निरोज कुमार, रामधनी सिंह उपस्थित थे.

वहीं चांदन प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को भाजपा के प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव एवं जिला महामंत्री हरेकृष्ण पांडेय भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर तीन पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता एवं पंचायत अध्यक्षों का लालपुर गांव में एक कार्यशाला आयोजित किया गया. कार्यशाला संबोधित करते हुए श्री यादव ने बताया कि सशक्त भाजपा समृद्घ बिहार बनायें. अपने मोबाइल से डायल कर भाजपा की नि:शुल्क सदस्य बनें. कार्यशाला में उत्तरी बारणो, चंदुआरी और दक्षिणी बारणो के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन सिंहा, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप वर्णवाल, बालकृष्ण वर्णवाल, अभिमन्यु वर्णवाल, चंद्रनारायण मंडल, पूर्व समिति चुनचुन ठाकुर, ईश्वर लाल यादव समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन