भाजपाइयों ने मनायी कपरूरी ठाकुर की जयंती

Updated:
विज्ञापन

बांका: पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपरूरी ठाकुर की जयंती रविवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. मुख्य अतिथि विधायक राम नारायण मंडल थे. श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व ठाकुर एक समाजवादी नेता थे. जिन्होंने सदैव समाज के सभी वर्गो पर अपनी पकड़ बनाये […]

विज्ञापन
बांका: पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपरूरी ठाकुर की जयंती रविवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. मुख्य अतिथि विधायक राम नारायण मंडल थे.

श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व ठाकुर एक समाजवादी नेता थे. जिन्होंने सदैव समाज के सभी वर्गो पर अपनी पकड़ बनाये रखी और उनके कल्याण को लेकर सोचते रहे. उनके नाम के आगे लगा शब्द जननायक कोई पुरस्कार नहीं था, बल्कि जनता का उनके प्रति सम्मान था. इस मौके पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बिहार के सच्चे सपूत के तौर पर उनकी गिनती होती थी. मौके पर अजय दास, अमर कुमार मिश्र, दिगंबर यादव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, राज किशोर तांती, कुमार विवेक, संजय तांती, परमांनद मंडल, आदेश कुमार, बिंदेश्वरी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन