सोनपुर को अररिया के हाथों मिली शिकस्त

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट. 65 वें मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच शनिवार को सोनपुर रेलवे की टीम व अररिया की टीम के बीच भेड़ा मोड़ मैदान पर खेला गया. उतार चढ़ाव से भरे मुकाबले में टॉस जीतनेवाली सोनपुर रेलवे की टीम को अररिया की टीम ने 2- 0 से मात दी. मैच के पहले हाफ में […]

विज्ञापन

बाराहाट. 65 वें मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच शनिवार को सोनपुर रेलवे की टीम व अररिया की टीम के बीच भेड़ा मोड़ मैदान पर खेला गया. उतार चढ़ाव से भरे मुकाबले में टॉस जीतनेवाली सोनपुर रेलवे की टीम को अररिया की टीम ने 2- 0 से मात दी. मैच के पहले हाफ में ही बिखरी-बिखरी सी दिखनेवाली सोनपुर की टीम को अंतत: दो गोल से हार को गले लगाना पड़ा. मैच का पहला गोल अररिया की टीम ने सोनपुर के संभलते-संभलते मैच के पांचवें मिनट में ही दाग दिया.

छह नंबर की जरसी पहने खिलाड़ी ने गोल पोस्ट में एक शानदार गोल दागा. हालांकि मैच में सोनपुर रेलवे की टीम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन उसके खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा सके. रही-सही कसर मैच के दूसरे हाफ में मैच के खत्म होने से चंद मिनट पहले पेशेवर अंदाज का नमूना पेश करते हुए अररिया ने अपने एक खिलाड़ी को बदला. इसका उसे फायदा मिला व मैच के खत्म होने से मात्र दो मिनट पहले उसी बदले हुए ग्यारह नंबर के खिलाड़ी ने अपने साथी के बेहतरीन पास को गोल पोस्ट में डाल कर टीम क ी बढ़त को 2 -0 कर दिया. इसके साथ ही रेफरी की सीटी बजते ही अररिया की टीम ने दो शून्य से मैच पर अपना कब्जा कर लिया. मैच में रेफरी व स्कोरर की भूमिका में दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, शंभु पंजियारा, अजय कुमार व कृष्णानंद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन