अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने दिलीप

Updated:
विज्ञापन

– सचिव अनिल व कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक का हुआ चयनप्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन धोरैया में शुक्रवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के धोरैया इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की. बैठक में संगठन की मजबूती व पुनर्गठन पर बल दिया गया. प्रखंड स्तर […]

विज्ञापन

– सचिव अनिल व कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक का हुआ चयनप्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन धोरैया में शुक्रवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के धोरैया इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की. बैठक में संगठन की मजबूती व पुनर्गठन पर बल दिया गया. प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा अनुमंडल मंत्री चक्रधर प्रसाद की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर प्रधान लिपिक दिलीप कुमार झा तथा सचिव के रूप में अनिल कुमार यादव का मनोनयन किया गया. कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर अधर कुमार व संदीप कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव के रूप में मुकेश कुमार व मीरा कुमारी का चयन किया गया. बैठक में हड़ताल अवधि का वेतन, एसीपी का बकाया राशि व प्रोन्नति का लाभ देने आदि मुद्दों पर भी विमर्श किया गया. 18 जनवरी को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जिला स्तर पर पदधारकों के चयन के लिए होने वाले चुनाव में बड़ी संख्या में कर्मचारियों से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन