भूमि विवाद, दो पक्षों में तनाव

Updated:
विज्ञापन

बौंसी : थाना क्षेत्र के नयागांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही सीओ महेंद्र प्रसाद, बीडीओ अमर कुमार मिश्र एवं थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया. कुछ ही देर बाद सूचना मिलने पर एसडीओ […]

विज्ञापन
बौंसी : थाना क्षेत्र के नयागांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही सीओ महेंद्र प्रसाद, बीडीओ अमर कुमार मिश्र एवं थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया.
कुछ ही देर बाद सूचना मिलने पर एसडीओ शिवकुमार पंडित, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, बाराहाट बीडीओ इरफान अकबर एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार भी पहुंच गये. गांव स्थित ठाकुरबाड़ी की चहारदीवारी की नींव गुरुवार को खोदी जा रही थी. दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और कार्य को रोक दिया.
जानकारी मिलते ही पहले पक्ष के लोग काफी संख्या में वहां पर पहुंच गये एवं दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. इसी बीच आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने स्वयं आग लगाकर मामले को भड़काना चाहा, लेकिन प्रशासनिक तत्परता से इस मामले को शांत करा दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी साकेत कुमार, एसपी डा़ सत्यप्रकाश भी नयागांव पहुंच गये और दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया. डीएम की उपस्थिति में जमीन का सीमांकन कराकर नींव खोदने का काम शुरू कराया गया.
एसपी ने वहां पर एक सेक्सन फोर्स और दंडाधिकारी नियुक्त कर दिया है, ताकि गांव में तनाव की स्थिति ना हो. सीओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से जमीन की नापी कराकर चहारदीवारी देने की बात कही गयी थी, जिसे दोनों पक्षों ने मान भी लिया था, लेकिन चहारदीवारी के लिए नींव खोदने के वक्त पहले पक्ष ने थोड़ी जमीन दूसरे पक्ष की ले ली, जिससे मामला तुल पकड़ लिया.
इस घटना से दिनभर पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा. दंगा नियंत्रण वाहन के अलावा जिला बल और सैप बल ने वहां कैम्प किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन