ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रजौन : रजौन बाजार स्थित सुभाष स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान के भीतरी हिस्से के शटर का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर जेवरात चुरा ले गये. जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक राजवद्र्घन कुमार, सअनि मनोहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पीड़ित दुकानदार 60 हजार रुपये की ज्वेलरी चोरी होने […]
विज्ञापन
रजौन : रजौन बाजार स्थित सुभाष स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान के भीतरी हिस्से के शटर का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर जेवरात चुरा ले गये. जानकारी मिलते ही अवर निरीक्षक राजवद्र्घन कुमार, सअनि मनोहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.
पीड़ित दुकानदार 60 हजार रुपये की ज्वेलरी चोरी होने की बात कही है. पुलिस बगल की अन्य ज्वेलरी दुकान के कारीगरों को पूछताछ के लिये थाना ले आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










