कमरे में मिला पति-पत्नी का शव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांका : थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठी गांव में घर के कमरे में पति-पत्नी का शव मिला है. घटना बुधवार की है. भिट्ठी गांव निवासी परमेश्वर पंडित अपनी पत्नी श्यामा देवी के साथ रहते थे. इनका दो पुत्र रामानंद पंडित, जयानंद पंडित काफी दिनों से माता पिता से अलग रहते हैं. परमेश्वर पंडित के बड़े पुत्र […]
विज्ञापन
बांका : थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठी गांव में घर के कमरे में पति-पत्नी का शव मिला है. घटना बुधवार की है. भिट्ठी गांव निवासी परमेश्वर पंडित अपनी पत्नी श्यामा देवी के साथ रहते थे.
इनका दो पुत्र रामानंद पंडित, जयानंद पंडित काफी दिनों से माता पिता से अलग रहते हैं. परमेश्वर पंडित के बड़े पुत्र रामानंद पंडित करीब दो सप्ताह पूर्व से ही घर छोड़ कर पुनसिया बाजार में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. वहां वे सरस्वती की प्रतिमा बनाने में लगे हुए हैं.
दूसरा पुत्र जयकांत पंडित मंगलवार को अपने परिवार को लेकर फुल्लीडुमर गया था. जयकांत का एक 14 वर्षीय पुत्र जयशंकर पंडित दादा-दादी के साथ घर में था.
शव के पास रखा था भोजन : बुधवार की सुबह जयशंकर ने अपने दादा के घर का दरवाजा काफी देर तक बंद पड़ा देख कर दरवाजा खोला तो देखा कि दादा-दादी का शव एक ही कमरे में पड़ा हुआ है.
इसे देख कर जयशंकर ने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच गये, और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा होने लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दोनों पुत्र के साथ-साथ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआइ पुरन पन्ना व एनके सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा दोनों शव एक कमरे में पड़ा हुआ है.
शव के बगल में रात्रि का भोजन बना हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










