स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन
पंजवारा. स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कृष्णदेव झा की पत्नी मूर्ति देवी का निधन शनिवार की देर शाम में हो गया. वो 95 वर्ष की थीं. स्व मूर्ति ने अपने पैतृक आवास पंजवारा में अंतिम सांस ली. उनके पति स्व कृष्णदेव झा ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. उनके निधन […]
पंजवारा. स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कृष्णदेव झा की पत्नी मूर्ति देवी का निधन शनिवार की देर शाम में हो गया. वो 95 वर्ष की थीं. स्व मूर्ति ने अपने पैतृक आवास पंजवारा में अंतिम सांस ली. उनके पति स्व कृष्णदेव झा ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था. उनके निधन पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट किया है. शोक प्रकट करने वालों में पंचायत के मुखिया विजय किशोर सिंह, सरपंच विष्णु देव मिश्र, राजेश्वर झा, डॉ उदय शंकर झा, डॉ सीडी रजक, पवन झा, डॉ पी कुमार, रास मोहन ठाकुर, अमरकांत जय सवाल, मुरली मनोहर, एमएलसी प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, मुस्तफा अंसारी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










