बालू के चलते हो रही है बम व गोली चलने की घटना

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर. बांका जिले के बालू के कारण आये दिन इस क्षेत्र में गोली बारी या बम फटने की घटना आम बात हो गयी है. सरकारी तंत्र द्वारा इंद्रसेना व ककना के बालू घाट से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने अवैध बालू घाटों से बालू का उठाव करने पर […]

विज्ञापन

अमरपुर. बांका जिले के बालू के कारण आये दिन इस क्षेत्र में गोली बारी या बम फटने की घटना आम बात हो गयी है. सरकारी तंत्र द्वारा इंद्रसेना व ककना के बालू घाट से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने अवैध बालू घाटों से बालू का उठाव करने पर पूर्णरूपेण रोक लगा दी है. इसके बावजूद भी बालू माफिया द्वारा अवैध बालू उठाव करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बालू माफिया अपने अवैध धंधे को अपना रोजगार मान कर घाट के आस पास अवैध हथियार रख कर अपने अवैध बालू का कारोबार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. यही कारण है कि पुलिस भी इस पर कुछ बोलने से परहेज कर रही है. इस संबंध में सीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शिकायत मिल रही है. डीएम साकेत कुमार ने बताया कि यदि अवैध रुप से बालू का उठाव किया जा रहा है तो हर हाल में कार्रवाई की जायेगी. ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन