बैठक आयोजित, माघी दुर्गापूजा का होगा भव्य आयोजन
कटोरिया: प्रखंड क्षेत्र के हडहार पंचायत अंतर्गत बिचकोडी गांव के केन्दुआटांड में माघी दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. शुक्रवार को एक पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्व समिति से ठाकुर राजकुमार सिंह को चुना गया, साथ ही उपाध्यक्ष हेतु संजय पांडेय व उनके सहयोगी के रूप […]
कटोरिया: प्रखंड क्षेत्र के हडहार पंचायत अंतर्गत बिचकोडी गांव के केन्दुआटांड में माघी दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. शुक्रवार को एक पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्व समिति से ठाकुर राजकुमार सिंह को चुना गया, साथ ही उपाध्यक्ष हेतु संजय पांडेय व उनके सहयोगी के रूप में संजय वर्णवाल का चयन किया गया.
समिति में सचिव के रूप में सुरेंद्र यादव, सहयोगी विद्याकर यादव व मनोरंजन सिंह कोषाध्यक्ष हेतु चिरंजीव यादव व गिरधारी झा के अलावे सदस्य के रूप में गणेश सिंह, अनिल सिंह, ब्रजेश सिंह आदि को चयनित किया गया. पहली बार आयोजित इस माघी दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










