दो दिवसीय कराटे चैंपियनशीप का आयोजन किया गया

Updated:
विज्ञापन

फोटो 27 बांका: 7 कार्यक्रम का उद्घाटन करते, 8 खेल में उपस्थित प्रतिभागी प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन राज्य कराटे संघ के अध्यक्ष नलिन कुमार, भाजपा महामंत्री जयशंकर चौधरी व राम किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित […]

विज्ञापन

फोटो 27 बांका: 7 कार्यक्रम का उद्घाटन करते, 8 खेल में उपस्थित प्रतिभागी प्रतिनिधि, बांकाशहर स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन राज्य कराटे संघ के अध्यक्ष नलिन कुमार, भाजपा महामंत्री जयशंकर चौधरी व राम किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम में बांका भागलपुर के 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कराटे संघ के अध्यक्ष नलीन कुमार ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. वहीं भाजपा महामंत्री जयशंकर चौधरी ने कहा कि बांका में प्रमंडल स्तरीय कराटे का आयोजन होना बांका जिले के लिए गौरव की बात है. हमें बाहर से आये हुए खिलाडि़यों का सम्मान करना चाहिए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बांका जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार, भागलपुर कराटे संघ अध्यक्ष रितेश कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, हर्ष कुमार, सूर्यदेव सिंह, निकेश कुमार सहित प्रतिभागी उपस्थित थे. वहीं कराटे प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन