डीएनए जांच के लिए नौ लोगों को भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

जयपुर. ओपी क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में दो माह पूर्व आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. इसका खुलासा डीएनए जांच के माध्यम से होगा. शुक्रवार को ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तेलियाडीह, बुटुडीह व धरचप्पा गांव के नौ लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ […]

विज्ञापन

जयपुर. ओपी क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में दो माह पूर्व आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. इसका खुलासा डीएनए जांच के माध्यम से होगा. शुक्रवार को ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तेलियाडीह, बुटुडीह व धरचप्पा गांव के नौ लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ कर डीएनए जांच के लिए पटना भेजा गया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि 12 लोगों पर संदेह के आधार पर नाम दर्ज है. इसमें कुछ लोग घर में नहीं थे. इस कारण उनका ब्लड नहीं भेजा गया. एक दो दिन के अंदर तीनों का ब्लड जांच में भेजा जायेगा. चला वाहन चेकिंग अभियान जयपुर. ओपी क्षेत्र में शनिवार को पुलिस कप्तान के निर्देश पर मुर्गी चौंक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहनों को रोक कर कागजात व डिक्की चेक किया गया. चेकिंग में पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार शर्मा व सैप जवान मौजूद थे. 20 प्लेट से 150 बच्चों का होता है मध्याह्न भोजन जयपुर. ओपी क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय उर्दू कन्या जयपुर में मध्याह्न भोजन हेतु प्लेट के लिए मारामारी हो रही है. शिक्षा समिति के सचिव हालेम खातून ने बताया कि विद्यालय में कुल मिला कर 150 विद्यार्थी हैं. इसमें सिर्फ 20 प्लेट ही विद्यालय में पर्याप्त है. इससे प्रत्येक दिन मध्याह्न भोजन के समय बच्चों के बीच मारामारी होती रहती है. बच्चों को खाने के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में बच्चों का ज्यादा समय खाने के नाम पर ही बरबाद हो जाता है. यह सूचना शिक्षा समिति व प्रधानाध्यापक के माध्यम से शिक्षा विभाग को छह माह पूर्व दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन