ईशा व मेरी की प्रतिमा स्थापित कर बच्चों ने जलायी मोमबती
फोटो 26 बांका : 23 एवं 24 ईशू प्रतिमा व बच्चों बने ईशू व मेरी बांका. शहर के कटोरिया रोड स्थित राईिजंग रॉयल हर्टस स्कूल बांका में गुरुवार को क्रिसमस डे के अवसर पर क्रिबयानी चरनी की आकर्षक साज सज्जा की गयी. इसी क्रिब में बालक ईशा व मेरी की प्रतिमा को स्थापित किया गया […]
फोटो 26 बांका : 23 एवं 24 ईशू प्रतिमा व बच्चों बने ईशू व मेरी बांका. शहर के कटोरिया रोड स्थित राईिजंग रॉयल हर्टस स्कूल बांका में गुरुवार को क्रिसमस डे के अवसर पर क्रिबयानी चरनी की आकर्षक साज सज्जा की गयी. इसी क्रिब में बालक ईशा व मेरी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था. इस पर बच्चे सहित शिक्षिकाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये. स्कूली बच्चों ने परिसर में आकर्षक क्रिसमस ट्री लगा कर मोमबत्तियां जलायी. बच्चों ने सांता क्लाज बन कर लोगों को लुभाया वहीं छात्रा ने परी बन कर सबों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुजाता ने केक काट कर सभी बच्चों को खिलाया. उन्होंने बच्चों सहित शिक्षकों को क्रिसमस की बधाई दी. वहीं स्कूल के निदेशक विश्वजीत सिंह ने भी बच्चों सहित बांका वासियों को क्रिसमस व नये साल कि शुभकामनाएं दी. इस मौके पर शिक्षक विवेक सिंह, गुलनाज प्रवीण, मनोज कुमार, मानसी सिंह, सिुस्मता, लवली कुमारी, अंकिता, कुमारी पूजा, प्राचार्य सहित स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय कर्मी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










