गैस उपभोक्ता जल्द करें जमा करें फार्म
बांका. सरकार के सब्सिडी भुगतान का प्रत्यक्ष लाभ पाने के लिए रसोई गैस उपभोक्ताओं की भीड़ आवेदन जमा करने के लिए प्रति दिन गैस एजेंसी के समीप लगती है. गैस उपभोक्ता अपने कागजात के साथ सुबह से ही एजेंसी के समीप कतार में लगने लगते हैं. कागजात जमा करने की तिथि 31 दिसंबर तक है. […]
बांका. सरकार के सब्सिडी भुगतान का प्रत्यक्ष लाभ पाने के लिए रसोई गैस उपभोक्ताओं की भीड़ आवेदन जमा करने के लिए प्रति दिन गैस एजेंसी के समीप लगती है. गैस उपभोक्ता अपने कागजात के साथ सुबह से ही एजेंसी के समीप कतार में लगने लगते हैं. कागजात जमा करने की तिथि 31 दिसंबर तक है. इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक मुकेश चौधरी ने बताया कि उपभोक्ता को गैस बुक का फोटो स्टेट, बैक खाता का फोटो स्टेट, आधार कार्ड का फोटो स्टेट या पहचान पत्र का फोटो स्टेड के साथ गैस एजेंसी में फार्म नंबर 1 व 4 भर कर जमा करना अनिवार्य है जो उपभोक्ता कागजात जमा नहीं करेंगे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










