मांगों के समर्थन में कर्मी कल से सामूहिक अवकाश पर
फोटो 8 बांका : 2 प्रदर्शन करते कर्मी प्रतिनिधि, बांकाबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला इकाई कि सोमवार को बैठक के बाद रैली निकाली गयी. इसमें कार्यरत सभी कर्मी को अवकाश पर जाने की हिदायत दी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने कि बैठक को संबोधित कर कहा कि अपनी मांगों […]
फोटो 8 बांका : 2 प्रदर्शन करते कर्मी प्रतिनिधि, बांकाबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला इकाई कि सोमवार को बैठक के बाद रैली निकाली गयी. इसमें कार्यरत सभी कर्मी को अवकाश पर जाने की हिदायत दी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने कि बैठक को संबोधित कर कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में संघ के आह्वान पर आज से 12 दिसंबर तक क्षेत्र के सभी गृह रक्षक सामूहिक अवकाश पर गये. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने 15 दिसंबर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने की अपील की. वहीं उन्होंने बताया कि सरकार ने गृह रक्षक के साथ जो वादे किये उसे आज तक पूरा नहीं किया गया. जब तक सरकार गृह रक्षक के मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. अगर सरकार 15 तक मांगे पूरा नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन अवकाश पर पूरे सूबे के गृह रक्षक चले जायेंगे. इस मौके पर संध के सचिव विभाष कुमार झा, इनामूल हक, रामनाथ मंडल, कैलाश मंडल, ललित यादव, उपेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, विरजू सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










