किसानों ने ठोका कंपनी पर दावा, मिले मुआवजा
फोटो: 8 बांका 5: पीडि़त किसान उपभोक्ता फोरम के बाहर प्रतिनिधि, बांकाधान की फसल में बाली नहीं निकलने का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है. पीडि़त दर्जनों किसानों ने सोमवार को उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया और उचित मुआवजे के लिए आवेदन दिया. किसान दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने एग्री गोल्ड […]
फोटो: 8 बांका 5: पीडि़त किसान उपभोक्ता फोरम के बाहर प्रतिनिधि, बांकाधान की फसल में बाली नहीं निकलने का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है. पीडि़त दर्जनों किसानों ने सोमवार को उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया और उचित मुआवजे के लिए आवेदन दिया. किसान दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने एग्री गोल्ड कंपनी का बीज लगाया था. लेकिन उन्हें इस कंपनी के द्वारा ठग लिया गया और फसल नहीं हुई. इससे अब जिले के लगभग दर्जनों की संख्या में किसान को खाने के लाले पड़ रहे हैं. मजबूर होकर सभी किसानों ने उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज कराया है. उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज करने वाले किसान शंभू पंजियारा, सच्चिदानंद चौधरी, दिलीप पंडित, मनोज चौधरी, सुरेश वैद्य, भागवत यादव, बाबूलाल यादव, मसोमात करुणा देवी, रवि यादव, शिव नारायण पंडित, सुमित्रा देवी, अरविंद यादव, मनोज कुमार वैद्य व भवेश यादव ने मामला कंपनी के विरुद्ध दर्ज कराया है. इन सभी किसानों ने कहा कि अभी तक प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की मदद नहीं दी गयी है. मजबूर होकर उपभोक्ता फोरम की शरण जाना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










