15000 लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए लगे सदस्य
बांका . शहर के बाबूटोला स्थित एमयूसीसी के प्रांगण में शनिवार को लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष रौशन कुमार पासवान ने की. बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही चिराग पासवान के अमरपुर व धोरैया विधानसभा के दौरे पर भी चर्चा […]
बांका . शहर के बाबूटोला स्थित एमयूसीसी के प्रांगण में शनिवार को लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष रौशन कुमार पासवान ने की. बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही चिराग पासवान के अमरपुर व धोरैया विधानसभा के दौरे पर भी चर्चा की गयी. श्री पासवान ने बैठक को संबोधित कर कहा कि क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाते हुए 15000 लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम सभी कार्यकर्ता करेंगे. साथ ही युवा नेता चिराग पासवान के क्षेत्र दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से ही इस कार्य की तैयारी में जुड़ जाए. इस मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता पारितोष पारस, मनीष कुमार, भवानी शंकर दयाल, संतोष यादव, मंटू दास, दिलीप दास, डॉ मनोज गुप्ता, आनंदी यादव, अमित कुमार, तवरेज सहित दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










