पोशाक योजना का प्रतिवेदन जमा करने क ो लेकर अवकाश हुआ रद्द
सीआरसीसी की बैठक में बीइओ ने दिये निर्देशप्रतिनिधि, धोरैया प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में शनिवार को प्रखंड के सभी सीआरसीसी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीइओ असफाक आलम ने की. बैठक में विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए छात्र -छात्राओं को दी जाने वाली पोशाक राशि के संबंध में जानकारी दी गयी. बीइओ ने […]
सीआरसीसी की बैठक में बीइओ ने दिये निर्देशप्रतिनिधि, धोरैया प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में शनिवार को प्रखंड के सभी सीआरसीसी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीइओ असफाक आलम ने की. बैठक में विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए छात्र -छात्राओं को दी जाने वाली पोशाक राशि के संबंध में जानकारी दी गयी. बीइओ ने बताया कि पूर्व में पोशाक के लिए सीधे विभाग को राशि आवंटित की जाती थी. सरकार के वर्तमान निर्देश के आलोक में राशि उप आवंटन के तहत कोषागार से निकासी होनी है. इसके उपरांत विद्यालयों के खाते में हस्तान्नतरित किया जाना है. इसके लिये विभाग द्वारा कोषागार से राशि निकासी की तिथि आठ दिसंबर को निर्धारित की गयी है. छात्र छात्राओं के बीच वितरण की तिथि 15 दिसंबर से 30 जनवरी तक निर्धारित की गयी है. बीइओ द्वारा सभी सीआरसीसी को निर्देश दिया गया कि नये सिरे से राज्य कार्यालय द्वारा विहित प्रपत्र में विद्यालयों का कैंप लगाकर प्रतिवेदन सात दिसंबर तक बीआरसी में जमा करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके. बीइओ ने बताया कि पोशाक योजना का प्रतिवेदन अविलंब जमा करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा तत्काल सभी छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. मौके पर बैठक में बीआरपी एहतेशामुल हक, लेखापाल कमरेज आलम, सीआरसीसी विनय कु मार पांडेय, अली हसन अंसारी, रजनीश कुमार, इंद्रदेव हरिजन, प्रमोद कुमार, मुबारक करीम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










