सात दिवसीय भागवत कथा का समापन
फोटो: 6 बांका 5: भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन के मौके पर हवन करते श्रद्धालु बांका: शहर के अलीगंज में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को हो गया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. आचार्य पंडित राम अवतार जी राजगुरु ने हवन कराया. आयोजन […]
फोटो: 6 बांका 5: भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन के मौके पर हवन करते श्रद्धालु बांका: शहर के अलीगंज में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को हो गया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. आचार्य पंडित राम अवतार जी राजगुरु ने हवन कराया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक अलीगंज में भक्ति रस की धारा बही. मौके पर पीबीएस कॉलेज के रामपुकार सिंह सपत्नीक, अतिश चौधरी, आशा चौधरी, मिथिलेश सिंह सपत्नीक उपस्थित थे. इन लोगों ने हवन किया. आचार्य ने बताया कि सात दिनों में राम विवाह, कृष्ण की बाल लीला, गोपियों की लीला, शिव चर्चा सहित अन्य प्रसंगों पर कथा कहीं. मौके पर अन्नु चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता रवि सिंह, बमबम सिंह सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










