डीआरडीए कर्मी ने दिया अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना
बांका : धरना देते मनरेगा कर्मी प्रतिनिधि, बांका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआरडीए कर्मी ने समाहरणालय गेट के समीप अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. इस मौके पर लगभग पांच दर्जन से अधिक डीआरडीए कर्मी धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे. सबों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर अपनी […]
बांका : धरना देते मनरेगा कर्मी प्रतिनिधि, बांका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीआरडीए कर्मी ने समाहरणालय गेट के समीप अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. इस मौके पर लगभग पांच दर्जन से अधिक डीआरडीए कर्मी धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे.
सबों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि सरकार सिर्फ वादा खिलाफी कर रही है. उनका वाजिब हक उन्हें नहीं दे रही है. इस मौके पर डीआरडीए कर्मी ने अपनी मांग पत्र प्रभारी डीएम को सौंपा. इस मौके पर धरना कार्यक्रम में कनीय अभियंता अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, अमोद कुमार, मुकेश कुमार, लेखापाल सोमेश कुमार झा, दुर्गा रजक, शैली मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर नंद बिहारी भारती, योगेश चंद्र, विश्वजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, चंदन कुमार, प्रमोद कुमार, शाहीर शिवली अंसारी, राजकुमार रजक, विद्यासागर, शेखर आनंद, सहदेव कुमार, संजीव चौधरी, सुमन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
बाक्स के लिए डीआरडीए कर्मी की मांग सभी मनरेगा कर्मी की सेवा नियमित की जाये सभी मनरेगा कर्मियों का इपीएफ खाता अविलंब खोला जाये वेतन में व्याप्त विसंगति दूर की जाये पर्याप्त सबूत के बिना किसी भी मनरेगा कर्मी पर दंडात्मक कार्रवाई पर लगे रोक मनरेगा कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान यथाशीघ्र किया जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










