पुलिस मेंस एसोसिएशन का मतदान आज

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 18 बांका 29 : चुनाव प्रचार करते प्रत्याशीप्रतिनिधि, बांका पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को समाप्त हो जायेगा. आज ही सुबह सात बजे से मतदान होगा व देर शाम मतगणना होगी. चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए हवलदार सत्येंद्र पासवान व धर्मेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष पद के लिए मो हैदर अली, जय […]

विज्ञापन

फोटो : 18 बांका 29 : चुनाव प्रचार करते प्रत्याशीप्रतिनिधि, बांका पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को समाप्त हो जायेगा. आज ही सुबह सात बजे से मतदान होगा व देर शाम मतगणना होगी. चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए हवलदार सत्येंद्र पासवान व धर्मेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष पद के लिए मो हैदर अली, जय प्रकाश सिंह और भध्य सिंह, मंत्री पद के लिए परशुराम सिंह एवं संजीव कुमार यादव, संयुक्त मंत्री के पद पर संजय कुमार तिवारी व विजय कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए संजय कुमार मंडल व अंशु पटेल, अंकेक्षक के लिए कमला कांत तिवारी और भगवान लाल साह, केंद्रीय सदस्य के लिए मांझी सिंह मुंडा व शिव लाल टुडू ने अपना परचा दाखिल किया. साथ ही सात डेलिगेस्ट के पद के लिए भी अपना परचा दाखिल किया, जिसमें हवलदार अमीर सिंह, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज अविनाश, दिलीप कुमार हेंब्रम, मनोज कुमार व मुन्ना कुमार है. चुनाव को लेकर निवर्तमान सभा पति सत्येंद्र पासवान ने बताया कि वो जब से अध्यक्ष है सभी को एक समान देखा. सब को साथ लेकर चलने की कोशिश की. राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को लेकर कभी भी कोई काम नहीं किये. मालूम हो कि इस वक्त चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस वक्त हवलदार के 81 पद सहित कुल 551 मतदाता है. बालू घाट पर गोलीबारीबांका . प्रखंड के मंजियारा गांव ककना गांव के बीच स्थित बालू घाट पर मंगलवार की शाम दो पक्षों में जम कर गोलीबारी की गयी. ग्रामीणों के अनुसार आपसी बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में गोली बारी हुई. जिसमें खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. इस संबंध में एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन