टोटो के गुप्त तहखाने से 156 बोतल शराब बरामद, नाबालिक तस्कर हिरासत में

Edited by GOURAV KASHYAP
Updated:
विज्ञापन

टोटो के गुप्त तहखाने से 156 बोतल शराब बरामद, नाबालिक तस्कर हिरासत में

विज्ञापन

पंजवारा. शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर अब तस्करी के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में पंजवारा पुलिस ने मंगलवार को चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक टोटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग चालक को हिरासत में लिया है. घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पंजवारा चेक पोस्ट पर पुलिस टीम नियमित जांच कर रही थी. इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक टोटो को संदेह के आधार पर रोका गया. जब टोटो की बारीकी से तलाशी ली गयी तो टोटो की सीट के नीचे एक विशेष चेंबर बना था. तलाशी के दौरान पुलिस ने इस चेंबर से कुल 156 बोतल विदेशी शराब बरामद की. साथ ही नाबालिग चालक को हिरासत मे ले लिया. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टोटो को जब्त कर लिया है. पकड़ा गया नाबालिग चालक झारखंड राज्य के गोड्डा जिला अंतर्गत मोतिया ओपी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे विधि निरुद्ध कर दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन