नवजात समेत महिला की मौत
आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढा-चमरडीहा गांव में प्रसव के दौरान पहले नवजात फिर प्रसूता महिला की संदिग्ध रूप से मौत हो गयी. महिला की पहचान अनिता देवी (22 वर्ष) पति चंधारी दास ग्राम असुढा के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में अनिता के भाई राजकुमार दास पिता तिवारी दास ग्राम कठौन, थाना […]
आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असुढा-चमरडीहा गांव में प्रसव के दौरान पहले नवजात फिर प्रसूता महिला की संदिग्ध रूप से मौत हो गयी. महिला की पहचान अनिता देवी (22 वर्ष) पति चंधारी दास ग्राम असुढा के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में अनिता के भाई राजकुमार दास पिता तिवारी दास ग्राम कठौन, थाना कटोरिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इसमें पति चंधारी दास व ससुर भूषण दास को नामजद किया गया है. दोनों अभियुक्तों पर प्रसव के दौरान समुचित इलाज नहीं कराने व प्रताड़ित करते हुए पिटायी करने का आरोप लगाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक केडी पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जच्च-बच्च दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










