डायन बता कर महिला को गांव छोड़ने का दिया फरमान

Updated:
विज्ञापन

पंजवारा : समाज के मुट्ठी भर ठेकेदार एक महिला को गांव छोड़ने का फरमान सुना रहे हैं. महिला ने इसकी शिकायत पंचायत स्तर से लेकर थाना तक पहुंची, लेकिन न्याय नहीं मिल सका. महिला को अपने परिवार समेत गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है. मामला थाना क्षेत्र के महुआ पंचायत के महुआडीह गांव […]

विज्ञापन
पंजवारा : समाज के मुट्ठी भर ठेकेदार एक महिला को गांव छोड़ने का फरमान सुना रहे हैं. महिला ने इसकी शिकायत पंचायत स्तर से लेकर थाना तक पहुंची, लेकिन न्याय नहीं मिल सका. महिला को अपने परिवार समेत गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है. मामला थाना क्षेत्र के महुआ पंचायत के महुआडीह गांव की है. वहां की गीता देवी को वहां कुछ लोग गांव में किसी के बीमार पड़ने पर इसका कसूर वार समझते हैं.
ग्रामीण उसे डायन कह कर संबोधित करते हैं. इससे महिला समेत उसके परिवार का जीना मुहाल हो गया है. पीड़ित महिला ने गुरुवार को पंजवारा थाना प्रभारी राजीव रंजन के समक्ष पहुंच कर अपनी व्यथा सुनायी. महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले शंभु गोस्वामी, चंदो गोस्वामी, अजय गोसवामी, खवंती देवी, सुनीता देवी और कैलू गोस्वामी आये दिन उसे अपने घर किसी के बीमार पड़ने पर मारपीट पर उतारु हो जाते हैं. यहां तक की कई बार संबंधित घटना की पंचायती भी हो चुकी है. लेकिन उभय पक्ष अपने घर किसी मवेशी की बीमारी का भी जिम्मेवार मुङो बताते हुए डायन कहते हैं.
कहते हैं थानाध्यक्ष : संबंधित मामले पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन का कहना है कि महिला द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है. दोषी हार हाल में दंडित होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन