ePaper

अवैध वसूली करते वीडियो वायरल, दो पुलिस जवान निलंबित

Updated at : 21 Feb 2020 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वसूली करते वीडियो वायरल, दो पुलिस जवान निलंबित

बांका: बांका पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिचालन में विफल रहने व अवैध वसूली के आरोप में भलजोर चक पोस्ट बौंसी में तैनात सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने बताया है कि भलजोर चक पोस्ट […]

विज्ञापन

बांका: बांका पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिचालन में विफल रहने व अवैध वसूली के आरोप में भलजोर चक पोस्ट बौंसी में तैनात सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने बताया है कि भलजोर चक पोस्ट पर विगत 15 फरवरी को सअनि की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, जहां अवैध वसूली की एक वायरल वीडियो की जांच के बाद मामला सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

वायरल वीडियो में सहयोगी गृहरक्षक 11344 अवध किशोर यादव को भी कार्य से वंचित कर दिया गया है, जबकि अन्य चार गृहरक्षक को अन्यत्र प्रतिनियुक्ति के लिए डीएम को लिखा गया है. एसपी ने आगे बताया है कि वाहनों को रोककर अवैध वसूली के साथ-साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में फुल्लीडुमर थाना में पदस्थापित पुअनि उमेश झा को भी दोषी पाया गया, जिस कारण उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है. उधर एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन