मयूर नृत्य, घूमर नृत्य व ब्रज के लोकगीत पर झूमे श्रद्धालु

Updated at : 07 Aug 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
मयूर नृत्य, घूमर नृत्य व ब्रज के लोकगीत पर झूमे श्रद्धालु

कटोरिया : श्रावणी मेला में कांवरिया पथ के अबरखा स्थित सांस्कृतिक पंडाल में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला प्रशासन बांका के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बोलबम’ में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रयागराज उत्तरप्रदेश से पहुंचे उमेश चंद्र कनौजिया एवं टीम द्वारा भगवान […]

विज्ञापन

कटोरिया : श्रावणी मेला में कांवरिया पथ के अबरखा स्थित सांस्कृतिक पंडाल में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं जिला प्रशासन बांका के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बोलबम’ में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रयागराज उत्तरप्रदेश से पहुंचे उमेश चंद्र कनौजिया एवं टीम द्वारा भगवान शिव पर आधारित भजन प्रस्तुत कर पूर्वी गायन व झूमर गीत भी पेश किया. भोलेनाथ की स्तुति पर आधारित नृत्य हरियाणा का बम-लहरी गायन प्रस्तुत हुआ.
उत्तरप्रदेश के मथुरा से पधारे दीपक शर्मा एंड टीम द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की झांकी पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति हुई. हरियाणा के रोहतक से पहुंचे सुनीता एवं दल द्वारा हरियाणा के युवतियों का लोकप्रिय घूमर नृत्य किया गया.
टीम में शामिल युवती कलाकारों ने गोलाकार घूमते हुए नृत्य पेश किया. झारखंड से पहुंचे सुबोध प्रमाणिक एंड टीम द्वज्ञरा सेंद्रा नृत्य (शिकारी नृत्य) प्रस्तुत किया गया. नृत्य के माध्यम से बताया गया कि आदिवासी बाहुल गांवों में उत्सव व त्योहारों पर पुरूषों द्वारा यह नृत्य किया जाता है.
कार्यक्रम में दीपक शर्मा की टीम द्वारा दान लीला प्रसंग पर आधारित नृत्य, हरियाणा की सुनीता एंड टीम द्वारा पति-पत्नी प्रसंग पर आधारित ‘बन्नागिरी छुहारे छोले’, मथुरा की टीम द्वारा ब्रजे के लोकगीत पर आधारित राधा-रानी दर्शन पर लोकनृत्य एवं हरियाणा की रागिनी गायन पर लोकनृत्य किया गया. मथुरा के कलाकारों ने श्रीकृष्ण व राधा प्रसंग पर आधारित ‘मयूर नृत्य’ की मनमोहक प्रस्तुति दी.
झारखंड के सुबोध प्रमाणिक एंड टीम द्वारा छाउ नृत्य के तहत ‘महिषासुर वध’ की झांकी पेश की गयी. कार्यक्रम प्रभारी शील द्विवेदी की देखरेख में छह दिवसीय बोलबम सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन हो रहा है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अगस्त सोमवार की देर शाम डीएम कुंदन कुमार द्वारा की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन