बांका : मिट्टी की दीवार गिरी, तीन बच्चियों व एक बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2019 5:25 AM
विज्ञापन
धोरैया (बांका) : थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत के तिलवारी गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की एक दीवार गिरने से तीन बच्चियां समेत चार मासूमों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गांव की एक गली में कुछ बच्चे रविवार की सुबह खेल रहे […]
विज्ञापन
धोरैया (बांका) : थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत के तिलवारी गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की एक दीवार गिरने से तीन बच्चियां समेत चार मासूमों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गये.
जानकारी के अनुसार गांव की एक गली में कुछ बच्चे रविवार की सुबह खेल रहे थे. इसी बीच मिट्टी की कमजोर दीवार खेल रहे बच्चों पर एकाएक गिर गयी. इससे दीवार के पास गली में खेल रही रंजीत यादव की छह वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी व चार वर्षीया मीनाक्षी कुमारी, कुमोद यादव की पांच वर्षीया पुत्री सलोनी कुमारी व रामदेव साह का चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की घटनास्थल पर ही दबने से मौत हो गयी. वहीं, छह वर्षीया निशा कुमारी व देवारी यादव की चार वर्षीया पुत्री काजल कुमारी जख्मी हो गयी.
जख्मी दोनों बच्चियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. घटना के बाद आनन-फानन में मलबे में दबे चारों बच्चों को बाहर निकाला गया. इसके बाद बच्चों के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










