ePaper

नशे में धुत 13 शराबी व दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated at : 05 Oct 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत 13 शराबी व दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर नशे में धुत 13 शराबी व बाइक सवार दो तस्कराें को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर नशे में धुत 13 शराबी व बाइक सवार दो तस्कराें को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धोरैया चेक पोस्ट के पास 17 बोतल विदेशी शराब के साथ मोटंगा निवासी बाइक सवार प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सराहामोड़ के समीप 8 लीटर चुलाई शराब के साथ अमरपुर थाना क्षेत्र के भलुआर निवासी बाइक सवार अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान टीम ने शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया है. इसके अलावा अन्य जगहों से नशे में धुत 13 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न जगहों पर छापेमारी का नेतृत्व विभाग के प्रसअनि संजीव कुमार पासवान व कुमार गौरव के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन