बालू माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज : पुलिस अधीक्षक स्वप्ना मेश्राम ने बालू माफिया से सांठ-गांठ रखने के आरोप में शंभुगंज थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप को निलंबित करते हुए उनपर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष का बालू माफिया के साथ सांठ-गांठ की बात पुलिस के वरीय अधिकारी को लगातार मिल रही थी. थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

शंभुगंज : पुलिस अधीक्षक स्वप्ना मेश्राम ने बालू माफिया से सांठ-गांठ रखने के आरोप में शंभुगंज थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप को निलंबित करते हुए उनपर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष का बालू माफिया के साथ सांठ-गांठ की बात पुलिस के वरीय अधिकारी को लगातार मिल रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारी व अपराधिक चरित्र के लोगों की सक्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही थी. क्षेत्र के बदुआ नदी के गढ़ी मोहनपुर, सौहड़ा, लाखा आदि बालू घाटो पर अवैध रुप से स्थानीय पुलिस की मिली भगत से बालू का डंपिंग व अवैध उत्खनन का करोबार परवान चढ़ा हुआ था. जिस मामले में विगत 28 मई को एसपी, मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार, सर्किल इंस्पेकटर शिवराम दास व क्राइम रीडर शुभकांत चौधरी आदि ने विभिन्न बालू घाटों की जांच की. जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की थी.

थानाध्यक्ष द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये गये. जिसके बाद एसपी बांका ने उन्हें निलंबित कर पुलिस लाईन बांका में हाजिर कर दिया. विभागीय जानकारी के अनुसार निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी
गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन