ePaper

बांका में एकत्रित नमूने में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला

Updated at : 13 Jan 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में एकत्रित नमूने में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला

बांका : बिहार में बांका जिले के बाराहात खंड में नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण पाये जाने के बाद पक्षियों को मारने का आदेश दे दिया गया है. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पशु और मत्स्य संसाधन विभाग सचिव एन विजयलक्ष्मी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘अभी तक […]

विज्ञापन

बांका : बिहार में बांका जिले के बाराहात खंड में नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण पाये जाने के बाद पक्षियों को मारने का आदेश दे दिया गया है. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पशु और मत्स्य संसाधन विभाग सचिव एन विजयलक्ष्मी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘अभी तक हमें तीन स्थानों के नमूने बर्ड फ्लू से संक्रमित मिले हैं. इन स्थानों में दो मुंगेर और एक पटना में पटना चिड़ियाघर है. यद्यपि हमें आज बांका जिले के बाराहात खंड से एकत्रित नमूने में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला.’

विजयलक्ष्मी ने कहा, ‘‘हमने तत्काल अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की टीम बांका भेजी. पक्षियों को मारने की शुरुआत रविवार से होगी.’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बांका जिले के बाराहात खंड के पीछे स्थित एक बगीचे में एक सप्ताह पहले तीन-चार कौए मरे मिले थे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन