एक सप्ताह के अंदर करें वेतन भुगतान

Updated:
विज्ञापन

बांकाः बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बांका के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक में अपने वेतन नहीं मिलने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. इस मौके पर संघ के सदस्यों ने कहा कि डीइओ जल्द हमारे लंबित वेतन का भुगतान एक सप्ताह […]

विज्ञापन

बांकाः बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बांका के सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक में अपने वेतन नहीं मिलने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

इस मौके पर संघ के सदस्यों ने कहा कि डीइओ जल्द हमारे लंबित वेतन का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करायें. अगर वेतन का भुगतान एक सप्ताह में नहीं कराया गया तो डीइओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना किया जायेगा. वहीं डीपीओ एसएसए को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि संवर्धन कोर्स पूर्ण कर चुके शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतन देने के लिए पत्र निर्गत किया जाये. इस बैठक में महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, पंकज कुमार, अजय राजहंस, विवेका पासवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन