जावेद इकबाल का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

बांकाः पूर्व विधायक जावेद इकबाल अंसारी अब विधान परिषद के सदस्य हो जायेंगे. बिहार विधान परिषद के नोमिनेशन कोटे की 12 सीटों को भर दिया गया है. सरकार की ओर से भेजे गये प्रस्ताव पर राजभवन की सहमति मिल गयी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की जायेगी. इसको […]

विज्ञापन

बांकाः पूर्व विधायक जावेद इकबाल अंसारी अब विधान परिषद के सदस्य हो जायेंगे. बिहार विधान परिषद के नोमिनेशन कोटे की 12 सीटों को भर दिया गया है. सरकार की ओर से भेजे गये प्रस्ताव पर राजभवन की सहमति मिल गयी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की जायेगी. इसको लेकर जदयू नेता ओम प्रकाश यादव, अशोक यादव, मंटू यादव, मो रज्जाक, जमीरउद्दीन, मो नजाम, मो हसिव सहित विधानसभा क्षेत्र व जिले के लोगों ने बधाई दी है.

बाराहाट प्रतिनिधि के अनुसार, गत दिनों तेजी से बदलते राजनीतिक घटना क्रम के बाद आखिरकार डॉ जावेद इकबाल अंसारी को विधान पार्षद क ी कुरसी मिल गयी. शनिवार को डॉ जावेद के नाम का अनुमोदन करने के समाचार आने के साथ ही पूर्व विधायक डॉ जावेद इकबाल अंसारी के समर्थकों में खुशी व्याप्त है. पूर्व विधायक को सज्जा अंसारी, निखिल बहादुर सिंह, लाल मोहन मंडल, अजीत मिश्र, शंकर प्रसाद सिंह, महेश मंडल, मुखिया दिगंबर मंल, रमेश मंडल, मुस्तफा कमाल अंसारी, प्रमोद ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन