बांका की लड़की से दानापुर में गैंगरेप, पुलिस को देख गंगा में कूदने से एक मरा

Updated:
विज्ञापन

दानापुरः पांच टेंपोचालकों ने पटना जंकशन से एक अकेली लड़की को दियारा के अकिलपुर थाना के कासिमचक घाट पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने लड़की के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक पुलिस को देख गंगा में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं, दो आरोपितों फरार […]

विज्ञापन

दानापुरः पांच टेंपोचालकों ने पटना जंकशन से एक अकेली लड़की को दियारा के अकिलपुर थाना के कासिमचक घाट पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने लड़की के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक पुलिस को देख गंगा में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं, दो आरोपितों फरार हो गये. पीड़िता के बयान पर चार बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है.

अकेले पटना आयी थी पीड़िता

बांका जिले के बाराहाट निवासी लड़की गुरुवार को बांका से अकेली पटना जंकशन आयी थी. इसी दौरान एक टेंपोचालक ने उसे अकेला देख कर अपने टेंपो पर बैठा लिया. दानापुर के पीपा पुल के रास्ते कासिमचक घाट पर ले जाकर उसके साथ अन्य चालकों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि वह पाटलिपुत्र में दाई का काम करती है. पिछले छह मई को अपने घर बांका जिले के बाराहाट गयी थी. सात मई की रात में बांका से फरक्का एक्सप्रेस पकड़ कर पटना जंकशन उतरी थी. इसी दौरान एक टेंपोचालक ने उसे पाटलिपुत्र ले जाने के बहाने अपने टेंपो में बैठा लिया. टेंपो बेली रोड की ओर जाने लगी. इसके बाद टेंपो पर दो और चालक सवार हो गये. रूपसपुर में भी और दो युवक टेंपो पर सवार हो गये.

लड़की को गंगा में स्नान करने को कहा : टेंपोचालक गाड़ी को दानापुर बस पड़ाव होते हुए पीपा पुल घाट के रास्ते कासिमचक घाट पर ले गया. जहां टेंपोचालकशाहनवाज, दीपक, रोहित व दो अन्य चालकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में चालकों ने उसे गंगा में स्नान करने को कहा, तो शाहनवाज भी साथ में स्नान करने लगा. इसी दौरान डूबने से शहनवाज की मौत हो गयी.

इस बाबत थानाध्यक्ष एसएन राम ने बताया कि गुरुवार को साढ़े दस बजे एक राहगीर ने सूचना दिया कि कासिमचक घाट पर चार-पांच युवक एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस कासिमचक घाट पर पहुंची, तो एक युवक गंगा में कूद गया और दो युवक फरार हो गय़े वहीं दो युवकों के साथ लड़की को पुलिस पकड़ कर थाने ले आयी. पुलिस ने बताया कि गंगा में डूबने से राजाबाजार निवासी शहनवाज की मौत हो गयी और नासरीगंज निवासी दीपक व रूपसपुर निवासी अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही टेंपो को भी जब्त किया गया. पीड़िता के बयान पर अजीत, दीपक व दो अन्य युवकों के विरुद्ध पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. वहीं, गंगा में डूबे शहनवाज के शव की खोजबीन की जा रही है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन