जान मारने की दे रहे धमकी
बराहाटः बाबू पहले बच्च छीन लिया अब जान मारने की धमकी दे रहे हैं. कहते हैं केस उठा लो नहीं तो तुम्हें और बच्चे को मार देंगे. वाकया मंगलवार को बाराहाट थाना परिसर का है, जहां बाराहाट की एक अंधी महिला कंचन देवी अपनी आप बीती लेकर पहुंची हुई थी. उसका आरोप था की उसकी […]
बराहाटः बाबू पहले बच्च छीन लिया अब जान मारने की धमकी दे रहे हैं. कहते हैं केस उठा लो नहीं तो तुम्हें और बच्चे को मार देंगे. वाकया मंगलवार को बाराहाट थाना परिसर का है, जहां बाराहाट की एक अंधी महिला कंचन देवी अपनी आप बीती लेकर पहुंची हुई थी. उसका आरोप था की उसकी पूर्व की मकान मालकिन संगीता देवी ने उसके दुधमुंहे बच्चे को अस्पताल से ही कहीं छिपा क र रख दिया है और जब उसके पास वह अपने बेटे को मांगने गयी तो मारपीट कर भगा दिया. अंत में उसने बांका कोर्ट में उसके खिलाफ शिकायत की, जिस पर आरोपी संगीता देवी, रीना देवी और खुशबू देवी उस पर केस उठाने को लेकर धमकी देते रहते हैं.
जानकारी हो की बीते दिनों प्रसव पीड़ा के बाद कंचन देवी को उक्त आरोपी महिला संगीता देवी और ग्रामीण आशा ने उसे बौंसी सदर अस्पताल में ले जाकर भरती कराया था, जहां महिला ने अस्पताल पंजी में दर्ज विवरण के मुताबिक एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया था. बाद में प्रसव के उपरांत दिये जाने वाले सरकारी लाभ को लेने जब महिला बौंसी सदर अस्पताल के भुगतान खिड़की पर पहुंची थी, तो इस बीच उक्त आरोपी महिला बच्चे को लकर फरार हो गयी. हालांकि प्रभात खबर में इस घटना को लेकर प्रमुखता से खबर छपी थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सजर्न ने जांच के आदेश दिये थे, जो फिलवक्त ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है. इस बीच थक हार कर पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी पक्ष उसे धमकी दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










