प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय तक हुआ मॉर्निग

Updated:
विज्ञापन

बांकाः चिलचिलाती धूप व गरमी को देखते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को मार्निग स्कूल संचालित करने का डीइओ ज्योति कुमार ने निर्देश दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि देर शाम विभाग के प्रधान सचिव से […]

विज्ञापन

बांकाः चिलचिलाती धूप व गरमी को देखते हुए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को मार्निग स्कूल संचालित करने का डीइओ ज्योति कुमार ने निर्देश दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि देर शाम विभाग के प्रधान सचिव से मिले निर्देश पर यह आदेश जारी किया है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जानकारी के अभाव में जिले के सभी विद्यालय मार्निग सत्र शुरू नहीं किया जा सका है. बुधवार से क्षेत्र के सभी विद्यालय में सुबह के सत्र में ही कक्षा संचालित होगी.

इसके लिए प्रात: 6. 30 से 11:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. मंगलवार को शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में सुबह सत्र में पठन-पाठन शुरू की गयी जहां छात्र-छात्राओं की उपस्थित कम रही. जिसके बारे में जानकारी दी गयी की पहले दिन जानकारी नहीं होने पर बच्चे कम ही पहुंचे थे. आज से बच्चे नियमित मॉर्निग स्कूल की कक्षा में अध्ययन के लिए पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन