दो घर जले, हजारों की क्षति
बांकाः थाना क्षेत्र के बैसा गांव में शुक्रवार को आग लगने से दो घर जल गये. घटना में घर में रखे सारे सामान जल गये. अगलगी की घटना के शिकार दोनों परिवार आपस में भाई-भाई हैं. जानकारी के अनुसार दिन के दस बजे सभी अपने-अपने काम में लगे थे कि अचानक शंकर सिंह के फूस […]
बांकाः थाना क्षेत्र के बैसा गांव में शुक्रवार को आग लगने से दो घर जल गये. घटना में घर में रखे सारे सामान जल गये. अगलगी की घटना के शिकार दोनों परिवार आपस में भाई-भाई हैं. जानकारी के अनुसार दिन के दस बजे सभी अपने-अपने काम में लगे थे कि अचानक शंकर सिंह के फूस के मकान में आग की लपट देखी गयी. देखते ही देखते घर के पास के उनके भाई बाल गोविंद सिंह के मकान में आग लग गयी.
गांव के लोग पहुंचते इससे पहले ही दोनों घर में रखे अनाज, कपड़े, नगद, सहित अन्य सामान जल गये. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तेज हवा के कारण आग की लपटें तेज थी. आग बुझाने के क्रम में गृह स्वामी सहित अन्य चार ग्रामीण घायल हो गये. घायलों का गांव में ही प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के बारे में समाजसेवी रवि सिंह एवं पंकज मिश्र ने कहा कि यह घटना दुखद है. इन्हें सरकार के द्वारा जल्द मुआवजा मिलनी चाहिए. घटना की सूचना पर दमकल भी पहुंच चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










