लैंड माइंस की सूचना पर रूट किया चेंज, गिरफ्तारी शून्य : एसपी

Updated:
विज्ञापन

बांकाः एसपी पुष्कर आनंद ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सबके सहयोग से सफल हो पाया. लैंड माइंस बिछाने की सूचना मिली थी.चुनाव से पहले ही पड़ोसी जिले की पुलिस के सहयोग से रूट चेंज कर लिया गया. पूरे चुनाव में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अमरपुर के फतेहपुर एवं बांका के विंडी में चुनाव […]

विज्ञापन

बांकाः एसपी पुष्कर आनंद ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सबके सहयोग से सफल हो पाया. लैंड माइंस बिछाने की सूचना मिली थी.चुनाव से पहले ही पड़ोसी जिले की पुलिस के सहयोग से रूट चेंज कर लिया गया. पूरे चुनाव में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अमरपुर के फतेहपुर एवं बांका के विंडी में चुनाव के कारण दो गुटों में जम कर झड़प हुई.

कई लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. एसपी ने कहा सूचना मिलने पर पुलिस को वहां भेजा गया है. शांतिपूर्ण चुनाव के बाद अब शांतिपूर्ण मतगणना के लिए डीएम ने तैयारी कर ली है. पीबीएस कॉलेज, अल्पसंख्यक छात्रवास, केंद्रीय विद्यालय में छह वज्र गृह बनाये गये हैं. त्रिस्तरीय घेरा भी तैयार किया गया है. विधानसभावार 16 मई को मतगणना करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन