अधिवक्ता व जज के अंगरक्षक के बीच मारपीट
बांकाः लोक अदालत के दौरान हुई भीड़ को हटाने के दौरान अधिवक्ता शंकर यादव व जज एसके सिंह के अंगरक्षक के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है. कोर्ट परिसर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगे मेगा लोक अदालत में पूरे जिले से फरियादी जुटे हुए थे. जिस कारण पूरे परिसर में […]
बांकाः लोक अदालत के दौरान हुई भीड़ को हटाने के दौरान अधिवक्ता शंकर यादव व जज एसके सिंह के अंगरक्षक के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है. कोर्ट परिसर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगे मेगा लोक अदालत में पूरे जिले से फरियादी जुटे हुए थे. जिस कारण पूरे परिसर में काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एक दूसरे पर उमड़ रहे थे.
इसी भीड़ को हटाने की अपील पहले जज के द्वारा किया गया. जज के अपील के बाद उनके अंगरक्षक के द्वारा भीड़ को हटाया भी गया था लेकिन पुन: भीड़ आ गयी. जिसके बाद जज ने उठ कर भीड़ को पीछे किया. इस पर उनके अंग रक्षक ने भीड़ को ठेल दिया. जिसमें बगैर कोर्ट के एक अधिवक्ता भी थे. अंगरक्षक के द्वारा ठेले जाने का अधिवक्ता ने विरोध किया.
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी आरंभ हो गया. कहा सुनी इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच हाथापाई आरंभ हो गयी. हाथापाई के दौरान उक्त अधिवक्ता का सिर फट गया. जिसके बाद उपस्थित अधिवक्ताओं ने विरोध करना आरंभ कर दिया. अधिवक्ताओं का विरोध इतना जबरदस्त था कि स्थानीय थाने से पुलिस को बुलाना पड़ा. सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एसएन सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे. उनको भी अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. इस बीच एसडीजेएम एसएन राम मौके पर पहुंच कर दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किये.
अंत में दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी के आवेदन स्थानीय थाने में दिया गया. इस संबंध में एसपी पुष्कर आनंद ने कहा कि दोनों ओर से आवेदन आया है. प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये गये हैं. मामले के जांच के दौरान जो भी बात सामने आयेगी उस अनुसार से कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










