चैती छठ : डूबते सूर्य को दिया अर्घ
बांकाः सूर्य आराधना एवं नेम निष्ठा का महापर्व छठ व्रत को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. शनिवार को छठ व्रत के पहले अघ्र्य के दिन शाम में लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया. चांदन नदी तट, विजय नगर तारा मंदिर सहित मंदार बौंसी के पापहरणी एवं छिलका नदी व पोखरों में जगह-जगह अघ्र्य के लिए […]
बांकाः सूर्य आराधना एवं नेम निष्ठा का महापर्व छठ व्रत को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. शनिवार को छठ व्रत के पहले अघ्र्य के दिन शाम में लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया. चांदन नदी तट, विजय नगर तारा मंदिर सहित मंदार बौंसी के पापहरणी एवं छिलका नदी व पोखरों में जगह-जगह अघ्र्य के लिए भीड़ बनी रही. छठी मईया के गीत गाये गये.
फल एवं पूजा सामग्री की दुकान पर भी रौनक बनी रही. घाट पर नेम निष्ठा के साथ व्रती ने सूर्य को नमन किया. मनोकामना पूरा होने एवं कष्ट हरने के मन्नत के लिए श्रद्धालु घाट पर पहुंचे थे. रविवार सुबह में उदीयमान सूर्य को अघ्र्य के साथ चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान समाप्त हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










