जयप्रकाश सहित चार ने भरा परचा

Updated:
विज्ञापन

बांकाः नामांकन के छठे दिन गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी जय प्रकाश नारायण यादव, निर्दलीय सरगुन यादव, निर्दलीय इंद्रराज सिंह सैनी व टीएमसी सुबोध नारायण झा शामिल हैं. समाहरणालय में जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी साकेत कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल करने वालों […]

विज्ञापन

बांकाः नामांकन के छठे दिन गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी जय प्रकाश नारायण यादव, निर्दलीय सरगुन यादव, निर्दलीय इंद्रराज सिंह सैनी व टीएमसी सुबोध नारायण झा शामिल हैं. समाहरणालय में जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी साकेत कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल करने वालों में सबसे पहले निर्दलीय उम्मीदवारश्री सैनी पहुंचे. उनके बाद राजद-कांग्रेस के साझा प्रत्याशी श्री यादव पहुंचे.

नामांकन को लेकर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जिलाधिकारी आवास से लेकर कई स्थानों पर पुलिस को लगाया गया था. कृषि कार्यालय के समक्ष बैरिकेटिंग की गयी है. जाम व हो हंगामा को रोकने के लिए पुलिस बगैर पास वाले चार पहिये वाहन को अंदर नहीं जाने दे रही थी. समाहरणालय गेट पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. 16 वीं लोक सभा चुनाव के लिए अबतक 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ चुके हैं. नामांकन का आखिरी दिन शनिवार हैं. नामांकन के लिए बचे शेष दिन काटे गये एनआर के अनुसार 7 प्रत्याशी का नामांकन परचा दाखिल करना शेष रह गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन