कैंपस एंबेसडर स्वीप के तहत मतदाताओं को करें जागरूक
बांकाः क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गुरुवार को कैंपस एंबेसडर की एक बैठक डीडीसी के कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त सह जिला स्वीप कोर कमेटी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की. बैठक में कैंपस एंबेसडर को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई टिप्स दिये. साथ ही नामांकन की तिथि […]
बांकाः क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गुरुवार को कैंपस एंबेसडर की एक बैठक डीडीसी के कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त सह जिला स्वीप कोर कमेटी अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की. बैठक में कैंपस एंबेसडर को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई टिप्स दिये. साथ ही नामांकन की तिथि व वापसी छंटनी, प्रचार प्रसार के समय मतदान व मतगणना तिथि की जानकारी दी गयी.
कैंपस एंबेसडर के कार्यो की समीक्षा की गयी. कई एंबेसडर द्वारा अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. इसमें एलएन कॉलेज शाहपुर अमरपुर में एंबेसडर चांदनी कुमारी द्वारा 7 अप्रैल को वाक फॉर वोट कार्यक्रम आरएसजे इंटर कॉलेज धौनी में एम्बेसडर नेहा कुमारी द्वारा 4 अप्रैल को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, डीएनसिंह कॉलेज में कैंपस एम्बेसडर, अविनास कुमार द्वारा 5 अप्रैल को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता एवं एसएसपीएस कॉलेज शंभूगंज कैंपस एम्बेसडर राकी कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 8 अप्रैल 2014 को मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
बैठक में सभी बीएलओ को क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर स्लीप घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिये. इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जनार्दन विश्वास, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार दास, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रभाकर यादव सहित सभी एम्बेसडर एवं बीएलओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










