अभियुक्तों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

बांकाः ढाका गांव के समीप मंगलवार की शाम की घटना के सभी अभियुक्त अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. हालांकि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है. टीम के सभी सदस्य अपने-अपने […]

विज्ञापन

बांकाः ढाका गांव के समीप मंगलवार की शाम की घटना के सभी अभियुक्त अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. हालांकि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है. टीम के सभी सदस्य अपने-अपने दल के साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं.

मालूम हो कि मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के ढाका गांव के समीप मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों ने बांका से लौट रहे महदा गांव के नटवर साह व प्रेम चंद साह को गोली मार दी थी. जिसमें नटवर साह की मौत घटना स्थल पर हो गयी थी जबकि दूसरे का इलाज भागलपुर में चल रहा है. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद हाथ में पिस्तौल लहराते हुए आराम से निकल गये थे. इस संबंध में एसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन