शंभुगंज में साइबर ठगों का कहर, व्यक्ति के खाते से उड़ाये 10 हजार रुपये, दहशत में ग्रामीण

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 9:03 AM

विज्ञापन

Banka News : मोबाइल पर आया एक मैसेज और उड़ गये खाते से 10 हजार रुपये. बांका के शंभुगंज में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. पकार भलुआ गांव निवासी अनिरुद्ध साह के यूको बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है. लगातार सामने आ रही साइबर ठगी की घटनाओं से इलाके के लोग बैंकिंग लेनदेन को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

मोबाइल मैसेज से खुला ठगी का राज

जानकारी के अनुसार, पकार भलुआ गांव निवासी अनिरुद्ध साह का यूको बैंक गुलनी कुशहा शाखा में बचत खाता है. गुरुवार को उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का मैसेज आया. मैसेज देखते ही वह घबरा गए और तुरंत बैंक शाखा पहुंचे.बैंक में पासबुक अपडेट कराने और खाते की जांच के दौरान पता चला कि उनके खाते से 10 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है. यह देख पीड़ित के होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी.

बैंक से मिली पुलिस में शिकायत की सलाह

पीड़ित अनिरुद्ध साह ने बैंक प्रबंधक से राशि वापस कराने की गुहार लगायी. शाखा प्रबंधक ने उन्हें साइबर ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की सलाह दी. इसके बाद पीड़ित शंभुगंज थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.पीड़ित ने अपने बचत खाता संख्या 13750110055168 से निकाली गयी राशि वापस दिलाने तथा साइबर अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

लगातार बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में साइबर ठगी की यह पहली घटना नहीं है. दो दिन पहले शोभनाथपुर गांव की लक्ष्मी देवी और उनके पति देवन दास समेत कई लोगों के खातों से भी साइबर अपराधियों ने रुपये उड़ा लिये थे.लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोग अब मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन करने से डरने लगे हैं.

साइबर थाना भेजा गया मामला

शंभुगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना बांका भेज दिया है. पुलिस लोगों से अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील कर रही है.विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बैंक और पुलिस को देना जरूरी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन