खुदवां के गैनी गांव में युवक की आहर में डूबने से मौत, पूरी रात रहा लापता

Updated at : 10 Aug 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
खुदवां के गैनी गांव में युवक की आहर में डूबने से मौत, पूरी रात रहा लापता

शनिवार की सुबह आहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन

औरंगाबाद/ओबरा. खुदवां थाना क्षेत्र के गैनी गांव में आहर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी बबन यादव के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. शनिवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि गांव से एक किलोमीटर पश्चिम दिशा की ओर एक आहर की खुदाई करायी गयी है. शुक्रवार की दोपहर अंकित आहर तरफ शौच करने गया था. किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर आहर में गिर गया. आहर के गहरे पानी में डूबकर अंकित लापता हो गया. जब रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे. पूरी रात खोजबीन की गयी, लेकिन कही भी अंकित नहीं मिला. इधर, जानकारी मिली कि शनिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण आहर तरफ शौच करने गये, तो देखा कि अंकित का शव आहर में उतरा रहा है. ग्रामीणों ने शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे और अंकित के रूप में शव की पहचान की. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और चीत्कार उठे. कुछ ग्रामीणों ने घटना की सूचना खुदवां थाने की पुलिस को दी. सूचना पर खुदवां थाने की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. खुदवां थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि आहर में डूबने से युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है. पता चला कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था. उसकी इकलौती बहन थी. पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है. घटना के बाद से मां कलावती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन